उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वमहरौनीललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

बाल दिवस पर न्यू ऐरा इंटरनेशनल अकैडमी में रौनक, बच्चों ने चमकाया हुनर

महरौनी, ललितपुर –
नगर के जमा मस्जिद के समीप स्थित न्यू ऐरा इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बाल मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, विज्ञान प्रदर्शनी एवं शीतकालीन वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम दुष्यंत बड़ोनिया एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महरौनी राजा दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने बाल मेले का निरीक्षण किया, जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा लगाए गए खान-पान व विभिन्न गतिविधियों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना भी की।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल ने सबका ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी वितरित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों द्वारा गीत, नृत्य और एकांकी नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम बड़ोनिया ने अपने संबोधन में बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में मुख्य अतिथियों एवं महरौनी मीडिया द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया!
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button