उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

“”शराब बंदी के निर्णय के बाद बना विवाद””

नाराहट/ विकास खंड मड़ावरा के ग्राम दिगवार में कुछ दिन पूर्व गांव के लोगों द्वारा एक समिति बनाई गई। समिति बनाकर एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से गांव के उत्थान के लिए कुछ निर्णय लिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से गांव में शराब के बिक्री एवं सेवन को रोकने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि अगर गांव में कोई भी व्यक्ति चाहे वह गांव का हो या बाहर का अगर शराब बेचता पाया गया तो उस व्यक्ति को ग्यारह हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया जाएगा। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि अगर गांव का कोई व्यक्ति शराब पीकर अपने परिवार या किसी भी व्यक्ति के साथ गाली गलौच करता है तो उसे भी इक्यावन सौ रूपये के अर्थदंड से दंडित किया जाएगा और उसे यह अर्थदंड 5 दिन के अंदर भुगतान करना होगा यदि नहीं किया तो उस व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।इस निर्णय के कुछ दिन बाद गांव के ही व्यक्ति को यह निर्णय गलत लगा और वह गांव के लोगों के साथ गाली गलौच पर उतर आया। इससे आहत होकर गांव के लोग थाना नाराहट आए और प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम दिगवार में 42 लोगों ने एक समिति बनाकर शराबबंद करवा दी थी। कि इसके बावजूद गांव के ही व्यक्ति ने समिति के लोगो एवं गांव वालों के साथ गाली गलौच करने लगा। गांव वालों ने गाली देने के लिए मना किया तो उनके घर वाले लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी लेकर आए और मारपीट को तैयार हो गए। और कहने लगे कि सालों को जान मार देंगे। इसके बाद गांव वालों ने पंचायत के लिए बुलाया तो कहने लगे कि हम नहीं आयेगे। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। प्रार्थना पत्र पर कई लोगों के हस्ताक्षर थे। और लोगों ने पुलिस से गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने पर उचित कार्यवाही की मांग की। जिसपर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्यवाही में लग गई।।।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button