जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

गुरु उपकार जीवन में अतुलनीय -आचार्य निर्भयसागर आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज का श्रावकों ने मनाया अवतरण दिवस

ललितपुर। जन्म लेने के उपरान्त जीव अपने जीवन में चारित्र धारण कर लेता है तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। गुरु के जीवन को धन्य बताते हुए वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज ने कहा व्यक्ति संसार में जन्म से नहीं कर्म से महान बनाता है अच्छे कर्मों में ही जीवन की सार्थकता है। संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के जीवन को आदर्श बताते हुए उन्होने कहा उनके त्याग और तपस्या से हजारो लोगों ने आत्मकल्याण का मार्ग अपनाया और अपना जीवन सार्थक किया। उन्होंने समाज को प्रेरित कर सन्मार्ग बताया। गौशालाए, गुरुकुल, अस्पताल, शिक्षा के केन्द्र प्रतिमास्थली, हथकरघा के माध्यम से राष्ट्र को संदेश दिया। शरदपूर्णिमा को आचार्य श्री का अवतरण दिवस नहीं गुरू गुणगान का पर्व बताते हुए उन्होंने कहा उनके उपकार अतुलनीय है उनका जितना स्मरण करो कम हैं।

जैन अटामंदिर में दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान एवं वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज, आचार्य श्री समय सागर महाराज, नगर गौरव पूज्यसागर महाराज एवं आर्यिका गणिनी ज्ञानमति माता जी का अवतरण दिवस मनाया गया। आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन के उपरान्त आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज के पादप्रक्षालन का श्रेष्ठीजनों ने पुर्ष्याजन किया। मंगलाचरण संघस्थ ब्रहमचारिणी लवली दीदी द्वारा गुरुचरणों में किया। महावीर के लघुनंदन है आचार्य विद्यसागर जिनका नाम है के माध्यम से प्रस्तुति दी।

आचार्य श्री की संगीतमय पूजन नगर के महिला मण्डल ब्राहमी सुन्दरी, जैन एकता संघ, विद्या गुरू जैन मिलन, प्रतिभास्थली मण्डल, विद्या पुनीत मण्डल, विद्या पूजा मण्डल, चंद प्रभु मण्डल डोढाघाट, साधू वैयावृत्ति मण्डल, नीली श्रविका मण्डल, पूर्णमति मण्डल, चन्द्रप्रभु मण्डल, जिनवाणी सुराक्षा मण्डल, आदर्श महिला मण्डल, सुधा कलश भक्ताम्मर मण्डल, जैन मिलन, वर्धमान मण्डल के साथ ब्रहमचारिणी भैया-वहिनों, पाठशाला परिवार ने संगीतमय पूजन की और भक्ति पूर्वक अर्ध समर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज द्वारा हस्तलिखित पुस्तक डूबो मत डुवकी लगाओ का विमोचन संजीव जैन राजीव जैन लकी परिवार के साथ जेन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा, सनत जैन खजुरिया, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, अक्षय अलया, आनद जैन गंगचारी, अमित सराफ द्वारा किया गया। आचार्य श्री का गुणानुवाद जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, नीलम सराफ, पं० शीतल चंद जैन ने करते हुए कहा गुरूदेव के आदर्श आज भी विद्यामान है जिनका अनुसरण कर अपने जीवन को सार्थक बनाए।

सायंकाल आरती के उपरान्त पाठशाला परिवार द्वारा जैन अटामंदिर में बच्चों ने अपनी रोचक प्रस्तुति के माध्यम से आचार्य श्री को अपनी विन्यांजलि अर्पित की। इसके पूर्व प्रातःकाल नगर के जैन मंदिरों में श्रावकों ने आचार्य श्री की पूजन कर अपने गुरू को नमन किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button