*नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे छोटे नन्हें बच्चों ने माता के नौ स्वरूपों- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।*

ललितपुर : नई बस्ती निवासी आस्था सपेरा एबं रूही थनवार द्वारा सजकर मां दुर्गा. की सुन्दर छबि प्रस्तुत की गई और इस सुन्दर छबि ने सबका मनमोह लिया
बच्चों के आकर्षक परिधानों और भाव-भंगिमाओं ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नव दुर्गा पंडाल में गूंजे देवी भजनों और प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। नवदुर्गा पंडालो में जगह-जगह संस्कृति कार्यक्रम एवं डांडिया का कार्यक्रम हुआ और इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं से जोड़ना था। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत नवदुर्गा रूप केवल धार्मिक आस्था को ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करता है। और बच्चों में संस्कार और संस्कृति का बीजारोपण तभी संभव है जब उन्हें प्रारंभिक अवस्था से ही ऐसे कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। नन्हे मुन्नने बच्चों द्वारा परंपराओं को जीवंत करने पर गर्व व्यक्त होता है बच्चों के उत्साह की भक्त जनों ने सराहना करते हुए कहा की उनका प्रयास है कि में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों का भी समन्वय हो। उन्होंने नवदुर्गा के रूप को बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर इस अबसर पर बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और मां दुर्गा की आराधना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690