साहित्य भारतीय समिति महरौनी की मासिक गोष्ठी संपन्न,

महरौनी, ललितपुर-
साहित्य भारती समिति की मासिक गोष्ठी का आयोजन पं सुखनंदन तिवारी बाबूजी की अध्यक्षता में नगर के मूरत मूरत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल महरौनी में किया गया!
जिसमें महरौनी नगर व क्षेत्र के विभिन्न कवियों द्वारा अपनी-अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया गया, नगर के वरिष्ठ कवि पंडित प्रभु दयाल पटेरिया द्वारा मेघ और वर्षा पर अपनी कविता प्रस्तुत की गई एवं वर्ष के चार महीनों के महत्व को बताया गया तो वहीं पर रामेश्वर प्रसाद सोनी द्वारा श्रृंगार रस से उत्पन्न कविता “मेरी चूड़ियों के रखवारे” प्रस्तुत की गई जिसने सभी को श्रृंगार रस में डुबो दिया, क्षमाधर प्रसाद क्षमता के द्वारा “बदरवा सावन के बरसे आंगनबाड़ी जात है” कविता को प्रस्तुत किया गया, ठाकुर अनिरुद्ध सिंह राठौर द्वारा देशभक्ति से ओतपोत कविता प्रस्तुत की गई और पाकिस्तान को चेतावनी भी दी गई, कविता के माध्यम से कवि सीताराम साहू द्वारा “दांत तपन से ज्यादा पड़ रही” आदि कविता प्रस्तुत की तो वहीं नगर के वरिष्ठ शिक्षक पंडित बाबूलाल नायक द्वारा “सिया ले ठाडी फूलन को गजरा- टूट जाए धनवा” की जोरदार प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी, अंत मे पंडित राजेश कुमार तिवारी द्वारा “दो पलंग के दरवाजे एक पुरुष और एक है नारी” कविता को प्रस्तुत करते हुए उनके महत्व को बताया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित राजेश कुमार तिवारी ने तो वहीं सभी का आभार कैलाश नारायण सिसोदिया द्वारा किया गया!
कार्यक्रम में ठाकुर महिपाल सिंह सिकरवार, हलकरण चंचल, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिंह राठौर, पवन लाल, कैलाश नारायण सिसोदिया, हरदेव प्रसाद रावत, प्रभु दयाल पटेरिया, सीताराम साहू सहित विभिन्न कवि एवं श्रोतागण उपस्थित रहे!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand




