उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षक संगठनशिक्षण संस्थानशिक्षा

● तैयारी शुरू- टीईटी के विरोध में 13 अप्रैल को शिक्षक-शिक्षिकाएं निकालेंगे मशाल जुलूस – ● हाथों में मशाल एवं तख्तियां लेकर टीईटी के काले कानून का करेंगे विरोध –

●अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले होगा वृहद आंदोलन –

(ललितपुर) अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले राष्ट्रीय आह्वान पर द्वितीय चरण के विरोध प्रदर्शन में सैकडों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं नगर संसाधन केंद्र ललितपुर में 13 अप्रैल सोमवार को शाम 05:30 बजे एकत्रित होकर TET की अनिवार्यता के विरोध में
हाथों में मशाल व तख्तियां लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए एक विशाल मशाल जुलूस निकालकर TET के काले कानून का विरोध करेंगे।आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ(संबंध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने बताया कि अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले देशभर के लगभग 20 से अधिक संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। द्वितीय चरण के अभियान में 13 अप्रैल को शाम -05:30 बजे जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाएं जनपद मुख्यालय पर नगर संसाधन केंद्र पर सैकडों की संख्या में एकत्रित होकर सायंकाल मशाल जुलूस निकालेंगे।उन्होंने बताया कि उसके बाद भी कोई हल नहीं निकलता है तो लखनऊ मे विधानसभा भवन का घेराव एवं संसद सत्र के दौरान संसद का घेराव भी किया जायेगा।जबतक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक निरंतर आंदोलनों का क्रम चलता रहेगा।राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद ललितपुर में
मशाल जुलूस नगर संसाधन केंद्र ललितपुर से प्रारंभ होकर बीएसए आफिस ,पानी की टंकी
,सदर कांटा ,सरदार पटेल प्रतिमा, कोतवाली, तुवन चौराहा,एसपी आफिस होते हुए नगर संसाधन केंद्र पर समापन होगा।उक्त आयोजन की तैयारी को लेकर जिला उपाध्यक्ष विनय ताम्रकार के निर्देशन में कार्यकारिणी के सदस्यों ने मशाल एवं तख्तियां तैयार की जिसमें टीईटी के विरोध में नारे लिखे।शिक्षक-शिक्षिकाएं मशाल जुलूस निकाल टीईटी के काले कानून का पुरजोर विरोध करेंगे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button