अमझरा धाम में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक सम्पन्न, नशामुक्त समाज व पारिवारिक संवाद पर जोर

ललितपुर।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, जनपद ललितपुर की पूर्व निर्धारित बैठक 1008 श्री हनुमान मंदिर, अमझरा धाम में हनुमान जन्मोत्सव की छठी एवं मां कामाख्या देवी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेंद्र शाह बुंदेला (राजू राजा, राव साहब नाराहट) तथा विशिष्ट अतिथि संरक्षक पं. प्रताप नारायण दीक्षित रहे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष बाबू गंधर्व सिंह लोधी ने की, जबकि संचालन महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुई, जिसमें उपस्थित वरिष्ठजनों ने मां कामाख्या देवी, पवन पुत्र हनुमान एवं व्यास जी महाराज के जयकारे लगाए। इसके पश्चात ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित बैठक में समाज में बढ़ती नशाखोरी को समाप्त करने, परिवार में वरिष्ठ एवं युवा वर्ग के बीच संवाद बढ़ाने तथा युवाओं को अवसाद व आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों से बचाने हेतु प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। रेलवे अस्पताल के डॉ. संजय सिंह एवं उनकी टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का शुगर व ब्लड प्रेशर परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए।
बैठक में पं. शिवनारायण पाठक, इंजीनियर संजय चौबे, जगदीश प्रसाद पाराशर, अवध बिहारी उपाध्याय, सुरेश कुमार तिवारी, राजा राम गोस्वामी, गिरजा शंकर दुबे, दीपक वैद्य, नरेंद्र दीक्षित (नाराहट), प्रीतम लाल विश्वकर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, रमेश पाठक, रविंद्र इंजीनियर, राना रविंद्र सिंह परमार, कैलाश नारायण विद्या, पं. आसाराम तिवारी (करोरा), गंधर्व सिंह लोधी, पं. प्रताप नारायण दीक्षित, डॉ. संजय सिंह (ककरुआ), डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट बाबूलाल शर्मा, कैलाश नारायण, बलराम पचौरी, कृष्णकांत सोनी, गौरव शर्मा, समीर शर्मा, लालाराम बाजपेई, श्रीप्रकाश दीक्षित, हरिराम दुबे, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, राजू राजा बुंदेला सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर राव साहब नाराहट परिवार द्वारा सभी वरिष्ठजनों को मां कामाख्या देवी के स्थापना दिवस पर श्रद्धापूर्वक दाल-बाटी-चूरमा की प्रसादी वितरित की गई।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




