एसएससी सीजीएल में महरौनी के दो लालों का कमाल: अनिकेत सिंह चौहान और आदित्य जैन बने आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट

महरौनी (ललितपुर)।
कस्बा महरौनी के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि यहां के दो होनहार युवाओं अनिकेत सिंह चौहान और आदित्य जैन ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
सबसे पहले बात करें अनिकेत सिंह चौहान की, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। अनिकेत, स्वर्गीय रघुनन्दन सिंह चौहान (पूर्व सचिव साहब) के नाती, अनिरुद्ध सिंह चौहान (बबलू) के सुपुत्र एवं शिक्षक अरविन्द सिंह चौहान के भतीजे हैं। जैसे ही उनके चयन की खबर मिली, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ले के लोग उनके घर पहुंचकर बधाई देने लगे, वहीं रिश्तेदारों ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में महरौनी के प्रतिष्ठित जैन परिवार के प्रतिभाशाली युवक आदित्य जैन (आदि) ने भी एसएससी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदित्य, राकेश जैन (पठा वाले) के सुपुत्र हैं। उनकी सफलता पर पिता राकेश जैन एवं माता मंजू जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया।
दोनों प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महरौनी सहित पूरे जनपदवासियों ने अनिकेत सिंह चौहान एवं आदित्य जैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




