शोक सभा में श्रीमती ऊषा जैन श्रीमती इंद्रा जैन एवं श्रीमती शांतिबाई जैन के निधन पर श्रद्धांजलि समर्पित की। पावागिरि क्षेत्र प्रबंध समिति, भारतीय जैन मिलन, अहिंसा सेवा संगठन एवं बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक सभाएँ आयोजित की

ललितपुर। सिद्ध क्षेत्र पावागिरि प्रबंध समिति की एक शोक सभा में पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार जैन बिरधा की धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया श्रद्धांजलि देने वालों में ज्ञानचंद जैन, उत्तमचंद, आनंद जैन, जयकुमार जैन, प्रीतेश पवैया, विशाल जैन पवा, विकास भंडारी, आकाश चौधरी, सौरभ जैन, पंकज भंडारी, अजय कुमार, अमित जैन आदि प्रमुख रहे। वहीं भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा की शोक सभा में मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र जैन की पूज्यनीय माताजी एवं पुनीत, सरल, वैभव व आगम की दादी श्रीमती ऊषा जैन के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों में राकेश सतभैया, जितेंद्र बड़ौरा, कपिल मोदी, विकास पवा, हितेंद्र पवैया, अरविन्द भंडारी, रोहित जैन, अरविन्द नयाखेड़ा, ऋषभ विरधा आदि प्रमुख रहे। अहिंसा सेवा संगठन की शोक सभा में स्वर्गीय मुलायम चंद जैन गंगचारी की धर्मपत्नी एवं अजय कुमार जैन ( दच्चू ) प्रबंधक अटा मंदिर जी की पूजनीय माताजी एवं सम्यक अनिमेष रियल सार्थक की दादी श्रीमती शांतिबाई जैन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विशाल पवा, अंकित चौधरी, जितेंद्र जैन, राजेश कुमार, दिनेश जैन, प्रवीण जैन राहुल, अभिषेक पाह, बृजेश शास्त्री, आकाश जैन, शुभम जैन, अभिषेक मोना आदि ने श्रद्धांजलि समर्पित की। वहीं बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की शोक सभा में वर्णी जैन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. सनत कुमार जैन की पत्नी एवं पी.एन. इंटर कॉलेज के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार राजेंद्र जैन की पूजनीय माताजी जी श्रीमति इंद्रा जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में देवेश शर्मा, जनार्दन पाल, वीर दुबे, विशाल जैन, मनोहर सिंह बुंदेला, गजराज सिंह, रामप्रकाश तिवारी, पुष्पेंद्र जैन, शैलेश कुमार, धर्णेन्द्र जैन, आजाद सिंह, आदेश पुरोहित, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, अंकित जैन, अमित कुमार, नितिन जैन आदि प्रमुख रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




