*प्राथमिक विद्यालय टौरिया ब्लॉक जखौरा में हुआ वार्षिकोत्सव एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन*

आज दिनांक 06/04/2026 को प्राथमिक विद्यालय टौरिया ब्लॉक जखौरा में वार्षिक उत्सव, कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का विदाई समारोह एवं नव-प्रवेशोत्सव का आयोजन ब्लॉक जखौरा के एआरपी श्री इंदरसिंह जी पटेल, श्री विकास सिंघई जी, श्री मनोज विश्वकर्मा जी के मुख्य आतिथ्य एवं श्री अरविंद गौतम जी, श्री अमन नामदेव जी, बृजेंद्र जी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी के चरणों में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सबसे पहले वीर दुबे द्वारा सभी अतिथियों का बैच अलंकरण किया गया इसके बाद छात्राओं द्वारा मां सरस्वती जी की वन्दना एवं अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत पांचों कक्षाओं के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों एवं उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कक्षा5 के बच्चों को विशेष स्मृति चिह्न एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ उन्हें उच्चीकृत विद्यालय के लिए विदा किया गया और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आए नन्हे मुन्ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं आरती उतारकर विद्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनीता यादव,वीर दुबे, चंद्रमोहन चौबे, घूमन प्रसाद, एसएमसी अध्यक्ष संतोष, रसोईया एवं बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन चौबे ने एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त प्रधानाध्यापक सुनीता यादव जी ने किया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




