आंधी पानी के मौसम में बेतहाशा बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर किया : बु. वि. सेना

जनपद को ऊपर से तो भरपूर बिजली मिल रही है परंतु मेन्टीनेन्स के अभाव में विद्युत सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है : – टीटू कपूर
ललितपुर । आज स्थानीय कंपनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना की आवश्यक बैठक बु. वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में आंधी पानी के मौसम में बार-बार होने वाली अघोषित कटौती तथा ललितपुर शहर की विद्युत समस्या को लेकर गहरी चिन्ता और रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग की अकर्मणता के कारण बार बार होने वाली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।
बुन्देलखण्ड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ललितपुर जनपद में ऊपर से तो बिजली भरपूर आ रही है परन्तु आंधी पानी के मौसम के कारण स्थानीय विद्युत विभाग द्वारा ऐसी परिस्थितियों का पहले से इंतजाम न करने के कारण जनपद और शहरवासियों को पूरी तरह बिजली नहीं मिल पा रही है ।उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी और जे ई की अकर्मणयता के चलते बिजली तारों और ट्रान्सफार्मरों का सही समय पर मेन्टीनेन्स न होने के कारण बार बार होने वाली फाल्ट के कारण जो फाल्ट आधा घंटे में दुरुस्त हो जाना चाहिए उसे विभाग 3-4 घंटे में भी दुरुस्त न कर पाता है । उन्होंने कहा कि उचित रखरखाव के अभाव में ट्रान्सफार्मर और विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं । उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि विद्युत विभाग शासन की मंशा के अनुरूप 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं की परेशानियों को गम्भीरता से लेकर उनका निराकरण करने हेतु अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर ले नही तो बुन्देलखण्ड विकास सेना उग्र आन्दोलन झेड़ने के लिए बाद्ध हो जायेगी । बैठक में बु. वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य कदीर खां, परमानन्द विश्वकर्मा, मगन सोनी, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, गफूर पेंटर, लालसिंह, प्रकाश पेंटर, अमित सोनी, प्रदीप गोस्वामी, टिंकू सोनी, कामता भट्ट, बलराम मसौरा, पुष्पेन्द्र शर्मा, भाग सिंह कुशवाहा, शशि राजा, जगदीश झा, राम सहाय राठौर , तुलसीदास उत्तमधाना, हरी राम रजक, रामगोपाल रजक, राजू राजपूत, अशोक कुमार, अरविंद, राघवेंद्र कल्याणपुरा, इस्लाम खां, रवीन्द्र आदि उपस्थित रहे ।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




