ध्वजा रोहण के साथ शुरू हुआ माँ अँजनी मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

कुम्हैड़ी (ललितपुर)।
जनपद ललितपुर के कुम्हैड़ी स्थित माँ अँजनी धाम में आयोजित पारंपरिक मेले का शुभारंभ विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य रूप से किया गया। माँ अँजनी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस मेले की शुरुआत ध्वजा रोहण के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन रहे। विशिष्ट अतिथियों में चन्द्रशेखर पंथ (मंत्री प्रतिनिधि), दुष्यंत बडौनियां (अध्यक्ष प्रतिनिधि), गिन्नी राजा वारौन, आशीष त्रिपाठी पंडा’, राघवेन्द्र पटैरिया, मनोहर पटेल (जिलाध्यक्ष अपना दल), प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकार जगत से सूर्यकांत त्रिपाठी, संजय भौडेले, आनंद त्रिपाठी ‘पंडा’, ऋषि तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह वारौन, धर्मेन्द्र सिंह छायन आदि की भी सहभागिता रही।
धार्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजा रोहण किया गया, जिसके साथ ही मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने माँ अँजनी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा।
मेला समिति की ओर से आयोजन की सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गईं। समिति में प्रमुख रूप से दिनेश विदुआ, मुकेश श्रीवास्तव, संतोष निरंजन ‘नेताजी’, धनीराम टिकरिया, ग्राम प्रधान प्रकाश निरंजन, संतोष पटेल, रामशरण दीक्षित, बलराम निरंजन, ब्रजभूषण दीक्षित, नारायण सिंह ‘राजा’, रामरतन टिकरिया, पूरन कुशवाहा, कृपाल प्रजापति सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश विदुआ द्वारा किया गया। मेले में क्षेत्रीय लोगों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




