उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

गुरयाना में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र का शुभारम्भ। मड़ावरा क्षेत्र के विद्यालयों में उमड़ा उत्साह।

मड़ावरा (ललितपुर) नए शैक्षिक सत्र के शुभारम्भ पर संकुल केंद्र पारौल अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, गुब्बारों और स्वागत बैनरों से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने पहले दिन समय से आने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं पुरस्कार प्रदान किये। सर्वप्रथम विद्यालय में प्रवेश करने वाले छात्र का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं—मिड-डे मील, निःशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूते-मोज़े हेतु प्रदान की जाने वाली धनराशि की जानकारी दी और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। सहायक अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता बनाए रखने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अंत में शिक्षामित्र अनीता तिवारी ने कहा कि प्रवेशोत्सव का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है और विद्यालय परिवार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने नए सत्र की सफल शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षामित्र हाकम सिंह एवं आभार व्यक्त शिक्षामित्र विनीता पाठक ने किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय पारौल, कम्पोजिट विद्यालय पटना, कम्पोजिट विद्यालय देवरी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदौरा एवं कम्पोजिट विद्यालय इमिलिया खुर्द सहित विभिन्न विद्यालयों में भी नवारम्भ का आयोजन किया गया।
*श्री हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं*

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button