उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षण संस्थानशिक्षा

परीक्षाफल पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे, कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेश उत्सव मनाया गया, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

ललितपुर। जनपद के विकासखंड बार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय वस्त्रावन में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण, कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह तथा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित कर उन्हें अंकपत्र प्रदान किए गए।
इसी क्रम में कक्षा 6 में 37 नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन कराया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मीना कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि एआरपी विशाल नायक रहे।
मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान : कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 8 प्रथम – प्रतीक्षा सेन, द्वितीय – अनुशी विश्वकर्मा, तृतीय – गुड्डू अहिरवार, कक्षा 7 में प्रथम – चाहत विश्वकर्मा, द्वितीय – पूनम विश्वकर्मा, तृतीय – राधिका रजक,
कक्षा 6 में प्रथम – आयुषी झा, द्वितीय – दिव्यांश साहू, तृतीय – प्रियांशी कुशवाहा रहे।
कक्षा 8 में सांत्वना पुरस्कार –आरवी राजा, हिमांशी, महक विश्वकर्मा, कक्षा 7 में चाहत कुशवाहा, सूरज, आशी रजक, कक्षा 6 में सांत्वना पुरस्कार – आरिध्या विश्वकर्मा, माही विश्वकर्मा, काव्यांजलि झा, राघव पांडे को प्रदान किया गया। सभी मेधावियों को ग्राम प्रधान मीना कुशवाहा, एआरपी विशाल नायक, प्रधानाध्यापक हाकिम सिंह यादव, सहायक अध्यापक डॉ. सुनील जैन, एसएमसी अध्यक्ष जशोदा कुशवाहा, रामसेवक रजक (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय), मोहित अग्रवाल (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुरा), रोहित घनघोरिया सहायक अध्यापक, सुमित गुप्ता (अनुदेशक), दिग्विजय सिंह आदि द्वारा सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में भावुक हुए विद्यार्थी :
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने पूरे वातावरण को भावुक कर दिया। गीत के साथ ही कक्षा 8 के विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावनाओं से सराबोर हो उठा।
प्रवेश उत्सव: नवागंतुकों का आत्मीय स्वागत
स्कूल चलो अभियान के तहत नवप्रवेशी 37 बच्चों का विद्यालय के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं तालियों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन बच्चों एवं अभिभावकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार जैन ( संचय) द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक हाकिम सिंह यादव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने हेतु रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा अभिभावकों से अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इस मौके पर एआरपी विशाल नायक ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा ही व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करती है और उसे सफलता के शिखर तक पहुंचाती है।
प्रधानाध्यापक हाकिम सिंह यादव ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है। यह उनकी सफलता की पहली सीढ़ी है।
विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में एसएमसी पदाधिकारी, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उपस्थित विद्यालय की पुरातन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
*श्री हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं*

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button