उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

“चैत काटवे जा रई गोरी, मूड़ पै धरै हैं पिरिया” साहित्य भारती समिति की काव्य गोष्ठी संपन्न,

महरौनी,ललितपुर –
साहित्य भारती समिति महरौनी की मासिक काव्य गोष्ठी सोमवार को मूरत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल महरौनी में पंडित सुखनंदन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,
गोष्ठी में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पुष्प अर्पण के पश्चात क्षमाधर प्रसाद क्षमा ने सरस्वती वंदना एवं शांति की धार से काटकर युद्ध अवरुद्ध होते हैं रचना प्रस्तुत की जिसे करतल ध्वनि से साराहा गया तत्पश्चात हलकरन चंचल ने व्यंगात्मक रचना पढी, वरिष्ठ कवि प्रभु दयाल पटेरिया ने रामनवमी पर काव्य पाठ किया, अनिरुद्ध सिंह राठौर ने वीर रस पर रचना प्रस्तुत की, हरदेव प्रसाद रावत ने परिवर्तन पर काव्य पाठ किया, असरार अली ने देश प्रेम पर रचना प्रस्तुत की, मुकुट बिहारी रिछारिया ने ओज की रचना प्रस्तुत की, श्रीकांत गौतम ने महिला सशक्ति पर रचना पढ़ी जिसे करतल ध्वनि से साराहा गया, गोष्ठी में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया!
इस अवसर पर सुखनंदन तिवारी, प्रभु दयाल पटेरिया, मुकुट बिहारी रिछारिया, अनिरुद्ध सिंह राठौर, हल करन चंचल, रामेश्वर प्रसाद रिछारिया, रामेश्वर प्रसाद सोनी, असरार अली, बाबूलाल नायक, हरदेव रावत, क्षमाधर प्रसाद क्षमा, महिपाल सिंह सिकरवार, राज बहादुर खरे, राजेश तिवारी, सीताराम साहू, श्रीकांत गौतम आदि कवि उपस्थित रहे!
अंत में सुखनंदन तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया, तो वहीं संचालन कैलाश नारायण सिसोदिया ने किया!

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button