जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डटीकमगढ़धर्म
*अतिशय क्षेत्र आहार जी में होगी पट्टाचार्य गुरुवर विशुद्ध सागर जी की भव्य अगवानी*

टीकमगढ़।
टीकमगढ़ के पास स्थित पवित्र अतिशय क्षेत्र आहार जी में परम पूज्य श्रमण संघ , शिरोमणि पट्टाचार्य गुरुवर विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ की भव्य अगवानी दिनांक 2 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे होगी।
धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि गुरुदेव के सान्निध्य में 1008 पारस भगवान का महा-मस्तकाभिषेक बड़े ही दिव्य और शांतिपूर्ण वातावरण में 3 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगा।
गुरुवर के मुख से मंत्रों का मंगल उच्चारण होगा, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को अखंड पुण्य-संचय का लाभ प्राप्त होगा। इस आध्यात्मिक और अविस्मरणीय आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




