भारतीय जैन मिलन ने गौरैया के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किया घोंसलों का वितरण। “जियो और जीने दो” के संदेश को चरितार्थ करने हेतु चलाया जन-जागरूकता अभियान- बृजेन्द्र मोदी।

हम घोंसले रखकर गौरैया के सहयोगी बन सकते हैं- वी. के. जैन
झाँसी। भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा झाँसी द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण हेतु “गौरैया बचाओ” अभियान के अंतर्गत भारी जन समूह के मध्य गौरैया संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जानकारी दी गई एवं गौरैया संरक्षण हेतु घोंसलों का वितरण किया गया। महावीर जयंती पर अहिंसा, जियो और जीने दो का संदेश घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर 50 घोंसलों को वितरण किया गया तथा जनसामान्य के लोगों द्वारा रूचि लेने पर 100 से अधिक घोंसलों की बुकिंग भी की गई। इस अवसर पर जैन मिलन के सदस्यों द्वारा लोगों को गौरैया संरक्षण के महत्त्व की जानकारी दी गई। जैन मिलन के अध्यक्ष डी.एफ.ओ. वी.के जैन ने कहा गौरैया अपना घोंसला घर के आसपास सुरक्षित स्थानों पर बनाती है, जहाँ परिंदों को भोजन की व्यवस्था, सुरक्षा और प्रजनन आसानी से हो सके। जिसमें हम घोंसले रखकर गौरैया के सहयोगी बन सकते हैं और इसके लिए मार्च -अप्रैल का माह सबसे उपयुक्त समय है, इसीलिए 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव बृजेंद्र मोदी ने कहा इस पहल के माध्यम से पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ-साथ महावीर भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सत्य -अहिंसा, “जियो और जीने दो” के संदेश को चरितार्थ करने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस मौके पर जैन मिलन के अध्यक्ष वी. के. जैन, सचिव सी.ए. दीपक जैन, कोषाध्यक्ष नीलेश मोदी,क्षेत्रीय सचिव बृजेंद्र मोदी, डॉ. विनय जैन, सुभाष सत्यराज, कैलाश चंद्र जैन वर्धमान, सुबोध जैन रेलवे, इंजी. जे.के. जैन, इंजी. के. सी. जैन, इंजी. हुकुमचंद, अनिल जैन, अजीत जैन आदि का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में दूध एवं फल वितरण किया गया। सभी ने मिलकर प्रकृति और जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया । भारतीय जैन मिलन वासुपूज्य जिनालय शाखा तालबेहट के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने कहा ऐसे आयोजन मानव जीवन में दया करुणा परोपकार की भावना का संचार करते हैं और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हैं।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




