परीक्षाफल पाकर खिले बच्चों के चेहरे

तेर ईफाटक – वीणावादिनी आवासीय विद्यालय तेरईफाटक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गये। प्राथमिक वर्ग में अनिकेत व सीनियर वर्ग में समृद्धि तिवारी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वाधिक उपस्थित में प्राथमिक वर्ग में 222 कार्य दिवसों में 221 दिन उपस्थित रहकर मुस्कान कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर वर्ग में कुल कार्य दिवस 222 दिनों में 222 दिन उपस्थित रहकर किरन व रागिनी कुशवाहा पुत्री देशराज कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने सभी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सेठ ने कहा कि जो छात्र मेहनत करते हैं उन्हें सफलता से कोई रोक नहीं सकता। हमें प्रारंभ की शिक्षा अच्छी तरह लेना चाहिए यही शिक्षा आगे काम आती है ।इस विद्यालय का अनुशासन देखकर आज मेरा मन बहुत प्रसन्न हैं आज अनुशासन की कमी हर जगह दिखाई दे रही है।
विशिष्ट अतिथि विनय श्रीवास्तव ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मोबाइल पर अधिक ध्यान बच्चे दे रहें हैं उसे कम करना होगा क्योंकि इससे हमारी सोचने की शक्ति कम होती जा रही है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष व विद्यालय के प्रबन्धक इंजीनियर हाकिम सिंह ने कहा कि हम मेहनत करने से डरें नहीं एक न एक दिन हमें सफलता अवश्य मिलेगी।जो छात्र कुछ अंकों से पीछे रह गये है उन्हें अधिक मेहनत करनी चाहिए। हमें कर्म करते रहना चाहिए उन्होंने शेर का उदाहरण भी दिया कि शेर जंगल का राजा होता है लेकिन बिना शिकार किये भोजन प्राप्त नहीं होता है उसी प्रकार हमें भी मेहनत करते रहना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों से कहा कि हमें समय के साथ चलना पड़ेगा जो बच्चे प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित रहते हैं उनका परीक्षा परिणाम अच्छा रहता है।
परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश ने विद्यालय का सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम घोषित किया
इस अवसर पर रमा तिवारी उप प्रधानाचार्या,देशराज कुशवाहा, किशन लाल प्रजापति,अभ्यांक, श्रेया तिवारी, अर्चना राजा, सुभद्रा परिहार, महेंद्र सिंह, राजाजी,रिषव विश्वकर्मा,रामजीवन समेत सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अजय सेठ ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को अपने आइसेक्ट कम्प्यूटर पर तीन माह का कोर्स निशुल्क देने की घोषणा की।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




