उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघललितपुर

युवाओं में राष्ट्रभक्ति आवश्यक – रबीशंकर

ललितपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ललितपुर के द्वारा युवाओं का पथसंचलन तुवन मंदिर से निकाला गया जो घण्टाघर होते हुए वीर सावरकर चौराहा,तालाब पुरा होते हुए वापस तुवन मंदिर पहुंचा।
सभी स्वयंसेवक पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे । मार्ग में अनेक शुभचिंतकों द्वारा फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
तुवन मंदिर पर एकत्रित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कानपुर प्रान्त के सामाजिक समरसता प्रमुख रवीशंकर गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है पथसंचलन शाखा का प्रकटीकरण है।सौर्य, पराक्रम, अनुशासन समाज में निर्माण हो यही पथसंचलन का उद्देश्य है।कदम से कदम मिलने से मन मिलते हैं। हमें भारत माता को पुनः विश्वगुरु पद पर बैठाना है।आज संघ के अनेक संगठन समाज में कार्य कर रहे हैं।समाज में अनेक सेवा कार्य संघ के स्वयंसेवक कर रहे हैं लेकिन कोई प्रचार प्रसार नहीं करते।
इस अवसर पर नगर संघचालक जितेंद्र बैद, मनोज टाटा विभाग प्रचार प्रमुख झांसी विभाग,समेत सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button