
ललितपुर। जैन धर्म के चौबीसवे तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में दो दिनी कार्यकम आज से शुरू होगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 30 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बडा मंदिर में भगवान का जन्माभिषेक संगीतमय पूजन एवं वालकीडा एवं पालना झूला का अयोजन किया गया है। इसके पूर्व प्रातःकाल 6-30 बजे से पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर, आदिनाथ जैन मंदिर नईवस्ती से प्रभातफेरी निकलेगी। प्रातः 9 बजे धर्म प्रभावना वाहन रैली अभिनंदनोदय तीर्थ से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करेगी।
विद्यासागर व्यायामशाला एवं श्री मंगलवार भक्ताम्मर मण्डल जैन वीर व्यायमशाला जिमनेजियम एवं आदिनाथ सेवा संघ द्वारा फल वितरण मध्यान्ह 12 बजे वीर क्लव ललितपुर द्वारा सावरकर चौक पर भोजन वितरण, सायंकाल 5 बजे से जैन अटामंदिर, वाहवुलिनगर, इलाइट जैन मंदिर, नईवस्ती से निर्धारित पारम्परिक मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी।
जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन के अनुसार 31 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे अभिनदनोदय तीर्थ से श्री जी शोभायात्रा वर्णी जैन कालेज भूमि पाण्डुकशिला पर पहुंचेगी जहां पूजन अभिषेक तत्पश्चात फल वितरण जैन मिलन सिविल लाइन एवं जैन फोरम द्वारा किया जाएगा। महावीर जयंती आयोजन को लेकर जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाओं में उत्साह है और तैयारियां में जुटी हुई हैं।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




