उत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनगरपालिका ललितपुरललितपुरसामाजिक संगठन

पेयजल पाईप लाईन डालने के लिए शहर की प्रमुख मार्ग की खोदी गई सड़कों की दुर्दशा पर बु. वि.सेना ने गहरा रोष व्यक्त किया

सड़क मरम्मत के नाम पर जमकर की गई लीपापोती :- बु. वि. सेना
=
महत्वपूर्ण त्योहारों के पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त किया जाये : – टीटू कपूर
=
ललितपुर । आज स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा शहर में तमाम सड़कों के क्षतिग्रस्त होने तथा पेयजल के लिए खोदी गई सड़क की गुणवत्ता विहीन मरम्मत के विरोध में बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर शहर भर की खस्ताहाल सड़कों की दुर्दशा तथा पेयजल योजना के अन्तर्गत गोविन्दसागर बांध से आजादपुरा होते हुए तालाबपुरा को जाने वाली सड़क तथा करीमनगर से वर्णी चौराहा जाने वाली सड़क पर पाईपलाइन डालने के बाद मरम्मत के नाम पर खटिया सामग्री प्रयुक्त करके की गई लीपापोती पर गहरी चिन्ता और रोष व्यक्त किया गया ।
बु. वि. सेना प्रमुख हरीशकपूर टीटू ने कहा कि पेयजल के लिए पाईपलाइन डालने के लिए तालाबपुरा की खूबसूरत कंकरीट की सड़क को हठधर्मी ठेकेदार द्वारा कटर मशीन से 2-3 फुट काटने के बजाय जे सी बी से 6-7 फुट खोदकर मजबूत कंक्रीट की सड़क को लापरवाही से खोद दिया गया है जिसके कारण महीनों धूल का गुबार उड़ता रहा है तथा बाद में मरम्मत के नाम पर बेस पर्त में घटिया सामग्री का प्रयोग करके लीपापोती की गई है जिसके कारण कई जगह यह सड़क धंस गई है । आवागमन के हिसाब से महत्वपूर्ण कही जाने वाली वर्णी चौराहे से करीमनगर जाने वाली तथा तालाबपुरा से तुवन चौराहे की ओर जाने वाली सड़कों पर धूल का गुबार उड़ रहा है जिससे लोग दमा , ऐलर्जी और चर्मरोग के शिकार हो रहे हैं । सड़क किनारे रह रहे नागरिकों और दुकानदारों का जीना दूभर हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि गढ्डों के कारण कमरदर्द के रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है । इसके अलावा लोग दुर्घटनाओं के शिकार भी हो रहे हैं ।
बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि ललितपुर शहर की ज्यादातर सड़कें क्षतिग्रस्त होकर बड़े बड़े गढ्ढों में तब्दील हो गई है आगे आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं । इन महत्वपूर्ण त्योहारों के पहले ललितपुर की समस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाये अन्यथा की स्थिति में बु.वि.सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी ।
धरना प्रदर्शन के दौरान राजकुमार कुशवाहा, फूलचंद रजक, खुशाल बरार,कमल विश्वकर्मा,कदीर खां, भैयन कुशवाहा,संजू राजा, रामप्रकाश झा,गफूर खां, जगदीश झा, सुरेन्द्र सेन, प्रदीप साहू, लालचंद रजक, जितेन्द्र, कामता प्रसाद भट्ट, ओमकार राजा, मथुरा प्रसाद मिश्रा प्रकाश रैकवार,मनोज सैनी , सुरेश झा आदि मौजूद रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button