मिशन शक्ति की पहल: छात्रा रश्मि यादव बनीं एक दिन की कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, आत्मविश्वास से सुनीं जनसमस्याएं

महरौनी, ललितपुर।
महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी की कक्षा 12 की होनहार छात्रा कु. रश्मि यादव को एक दिवस के लिए महरौनी कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
रश्मि यादव ने इससे पहले हाईस्कूल में 96.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों से परिचित कराना रहा।
एक दिन की प्रभारी निरीक्षक के रूप में रश्मि यादव ने कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनकी कार्यशैली में आत्मविश्वास, सजगता और जिम्मेदारी का स्पष्ट परिचय देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक निर्भान सिंह, एसआई निखिल मालिक, महिला कांस्टेबल सोनी गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक कन्नू लाल उपस्थित रहे। साथ ही राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल कुलदीप खरे, सदर लेखपाल धर्मेंद्र सिंह, रवि प्रताप सिंह, आशीष यादव, रमाकांत मिश्रा, मदन कुमार, कपूर चंद्र साहू एवं राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




