स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है — डायट प्रवक्ता सम्पूर्ण मॉड्यूल पर पाँच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न।

ललितपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के निर्देशन में अंतिम बैच का पाँच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण मॉड्यूल पर आधारित इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के विविध आयामों से परिचित कराया गया। संदर्भदाताओं मनीष निरंजन, शिवशंकर सिंह चौहान, शक्ति सिंह, संदीप नामदेव, अमित बबेले, श्रीप्रकाश खरे एवं सचिन माहेश्वरी ने प्रशिक्षण के विविध विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय की गुणवत्ता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का कक्षा-कक्ष में प्रत्यक्ष प्रयोग अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा–2023 तथा निपुण भारत अभियान के अंतर्गत कला-संगीत, स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेल, एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों का उन्मुखीकरण, हिंदी-संस्कृत-उर्दू भाषा शिक्षण, गणित शिक्षण, पर्यावरण अध्ययन, नैतिक शिक्षा एवं मूल्यबोध, जीवन कौशल, समावेशी शिक्षा, अनुभवात्मक शिक्षण, पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग, विद्यालय एवं कक्षा-कक्ष प्रबंधन तथा विद्यालयी अभिलेखों की 14 पंजिकाओं के संचालन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कक्षा शिक्षण से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों ने समूहों में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुतीकरण किया। कला-आधारित गतिविधियों के अंतर्गत चित्र निर्माण तथा विभिन्न शब्दों पर अभिव्यक्तिपूर्ण टिप्पणियाँ लिखना प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से आकर्षक रहा। प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता विनोद कुमार बबेले ने कहा कि “स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है,” अतः शिक्षा के साथ खेलकूद एवं व्यायाम को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। शिक्षक विशाल जैन ‘पवा’ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और बच्चे देश का भविष्य; अतः शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश अनिवार्य है।
प्रशिक्षकों द्वारा प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विषय-वस्तु का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया। नवाचारी शिक्षण विधियों, शिक्षण में आईसीटी के प्रयोग, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा पर समूह चर्चा भी आयोजित की गई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा प्रपत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण उपरांत प्रतिपुष्टि समीक्षा की गयी। अभियान गीत के साथ अंतिम दिवस की कार्यशाला का समापन हुआ। प्रशिक्षण में विशाल जैन पवा, सुरेंद्र सिंह यादव, दशरथ सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र शिवहरे, संतोष कुमार, किशोर सिंह, विजय कुमार, शिवानी सुडेले, सुमन सिंह, सपना श्रीवास, श्वेता श्रीवास्तव, हृदेश राजा, कादम्बिनी, श्वेता जैन, सुमन साहू मिथलेश, प्रियंका, सरिता, सरोज सहित एक सैकड़ा शिक्षक मौजूद रहे। संचालन शिवशंकर सिंह चौहान ने किया। अंत में मनीष निरंजन एवं अमित बबेले ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




