धूमधाम से निकाले जवारे, महामाई मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन

ललितपुर : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह और उल्लास से जवारे निकालकर देवी भक्ति की अनुपम छटा बिखेरी।ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के बीच जवारे की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नई बस्ती आजादपुर स्थित बड़ी देवी जी मंदिर प्रांगण (महामाई मंदिर) पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।सुबह से ही श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए। महिलाओं ने सिर पर जवारे धारण कर श्रद्धापूर्वक यात्रा में भाग लिया, वहीं युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा ने नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक सजीव बना दिया। महामाई मंदिर पहुंचने पर पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पेयजल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।
नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




