उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

राम हम सबके आदर्श-मनोज तिवारी

तेरईफाटक – महाकाल प्रभातफेरी तेरईफाटक जिला ललितपुर के द्वारा आज श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम में ग्राम के सभी लोग प्रातः 5 बजे स्नान करके प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए। ग्राम के प्रमुख मन्दिर पर‌ ग्रामवासियो के द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर महाकाल प्रभातफेरी के संरक्षक मनोज कुमार तिवारी ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम हमारे आदर्श है उनकी कृपा से ही हम सभी का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।आज हम सभी रामनवमी पर्व पर एकत्रित होकर जन्मोत्सव का कार्यक्रम मना रहे हैं। राम का जीवन हर वर्ग के‌ लोगो के लिए प्रेरणा देता है। मां शबरी, जटायु,बानर,केवट इस सब के उदाहरण हैं। हमें अपने बच्चों को राम की कहानी सुनाना चाहिए जिससे उनमें संस्कार आयेगा।
कार्यक्रम में सनातन सांस्कृतिक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी डा वी आर विश्वकर्मा ने कहा कि हमें सनातन धर्म बचाना है तो संगठित होकर काम करना पड़ेगा।इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक गांव में होना चाहिए जिससे नौजवानों में देशभक्ति का भाव जगे।
इस अवसर पर ग्राम के सहयोग से साबूदाना की खीर वितरित की गयी।
इस अवसर पर महाकाल प्रभातफेरी के पदाधिकारी ओमप्रकाश शास्त्री, मनोज कुमार तिवारी, छोटेलाल प्रजापति, कमलेश भारद्वाज, बाबूलाल शिवहरे, देशराज कुशवाहा, कोमल अहिरवार, राजपाल राजपूत, धर्मेन्द्र साहू,सतीष पाण्डेय, पंकज भारद्वाज, मुकेश राजपूत, गजराज राजपूत, प्रमोद साहू, अशोक रैकवार, प्रह्लाद झा, महेंद्र सिंह परिहार, सुरेश अहिरवार, रामसिंह यादव, मनोज कुशवाहा, मनोज साहू,रामनाथ राजपूत, रामेश्वर कुशवाहा, स्वामी प्रसाद राजपूत, जयकुमार भारद्वाज, रामकुमार साहू, पंकज राजा, मनोज झा, शिवराज कुशवाहा,राज राजपूत, केहर राजपूत,अरुण शिवहरे,श्याम रैकवार, फूलचंद कुशवाहा, प्रवेश कुशवाहा, सौरभ रैकवार, दीपक रैकवार, रमा तिवारी,कुशमा,चन्दा, गुड्डी राजा,मंगला, पार्वती, गुड्डी, सीमा, पार्वती, साक्षी,कृष्णा, गायत्री, इमरती, अनुराधा,फूला, प्रीती, श्रेया तिवारी, रैना यादव,समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर अनेक ग्रामवासियों द्वारा धूम्रपान व बाल-विवाह न करने की शपथ ली।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button