दिगंबर जैन संत 108 पावन सागर जी महाराज (जंगल वाले बाबा) का भव्य मंगल प्रवेश

टीकमगढ़।
टीकमगढ़ की पुण्य धरा को आज अद्भुत सौभाग्य प्राप्त हुआ, जब दिगंबर जैन संत १०८ श्री पावन सागर जी महामुनिराज (जंगल वाले बाबा) तथा १०८ श्री सुभद्र सागर जी महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि आचार्य गुरु के परम प्रभावक इन दोनों महान संतों की मंगल अगवानी टैगोर हॉल से प्रारंभ हुई, जो पपौरा चौराहा, कटरा बाजार, जवाहर चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ जैन मंदिर पहुंचे।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई तथा मंगलाचरण, जयघोष और धर्ममय वातावरण ने नगर को पावन बना दिया। यह दिव्य अवसर समस्त नगरवासियों के लिए अनंत पुण्य का निमित्त सिद्ध हुआ।
सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु, माताएँ एवं बहनों ने उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक मंगल प्रवेश को अविस्मरणीय बना दिया। मंगल अगवानी में सहभागी बनकर श्रद्धालुओं ने असीम पुण्यलाभ प्राप्त किया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




