बार एसोसिएशन महरौनी के चुनाव के लिए नामांकन सूची जारी, कई पदों पर दावेदार मैदान में

महरौनी (ललितपुर)। तहसील बार एसोसिएशन महरौनी के वर्ष 2026–2027 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को दावेदारों की सूची जारी कर दी गई। निर्धारित समयानुसार 25 मार्च 2026 को शाम 4 बजे तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए।
जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल छह अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की है, जिनमें अकबर खां एडवोकेट, उत्तम सिंह एडवोकेट, दयाराम राय एडवोकेट, राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, शांतिलाल व्यास एडवोकेट एवं सीताराम विश्वकर्मा एडवोकेट शामिल हैं।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इन्समान सिंह एडवोकेट और महिपाल सिंह एडवोकेट के बीच मुकाबला होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णपाल सिंह एडवोकेट ने नामांकन किया है।
सचिव/मंत्री पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें अजयकुमार पाण्डेय एडवोकेट, इन्समान सिंह एडवोकेट, इरफान अली एडवोकेट, प्रहलाद सिंह सिसोदिया एडवोकेट एवं महेन्द्रराज एडवोकेट शामिल हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमार अमरसिंह एडवोकेट, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर रामकरण कुशवाहा एडवोकेट, संयुक्त सचिव पद पर नन्दकिशोर पाल एडवोकेट, प्रशासनिक सचिव पद पर आयुषप्रताप सिंह सेंगर एडवोकेट तथा प्रकाशन मंत्री पद के लिए मनोजकुमार चतुर्वेदी एडवोकेट ने नामांकन किया है।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ सदस्य) पद के लिए कमलेशकुमार एडवोकेट, विशेषकुमार झा एडवोकेट एवं संदीपकुमार जैन एडवोकेट ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और आगामी दिनों में प्रचार-प्रसार तेज होने की संभावना है। निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




