उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुर

बच्चों के लिए सबसे अधिक जरूरी है उनकी पढ़ाई- बीडीओ * नोडल अध्यापक/प्रधानाध्यापक/एसएमसी अध्यक्ष/ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी सम्पन्न

ललितपुर।
ब्लॉक सभागार मड़ावरा में ब्लॉक स्तरीय नोडल अध्यापक/प्रधानाध्यापक/एसएमसी अध्यक्ष/ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चन्द्रदीप रावत, खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा रमेश यादव, विशिष्ट अतिथि सचिन जैन, प्रभारी सहायक ग्राम विकास अधिकारी मड़ावरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से आज विद्यालयों के भौतिक परिवेश में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। कायाकल्प के कार्यों से विद्यालयों में टायलीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य हुए है। इसके लिए ग्राम प्रधान बधाई के पात्र हैं। ब्लॉक प्रमुख चन्द्रदीप रावत ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी सरकारी विद्यालयों के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहें हैं। अब विद्यालय सुन्दर दिखने लगे हैं। उनके द्वारा भी कई विद्यालयों मे कार्य कराया जा रहा है। कई विद्यालयों में कार्य कार्य भी जा चुका है। लोगों ने उनके द्वारा कराए गए कार्यों की तारीफ की। खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा रमेश यादव ने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को पढ़ाएं ल, निश्चित ही बच्चों में बदलाव देखने को मिलेगा। बच्चे पढ़ जाएंगे तो हमें भी आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय जो भी कार्य हैं उन्हें हम पूरा कराएंगे। उन्होंने गांव में अभिभावकों एवं ग्राम प्रधान के साथ बैठक करने के सम्बन्ध में कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को पंचायत की बैठक होती है। यदि उक्त दिवस में एसएमसी की बैठक होती है तो हमारे कर्मचारी भी सहयोग करेंगें और बैठक में सुविधा भी होगी।

कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और ‘निपुण भारत’ मिशन, स्कूलों में नामांकन बढ़ाना, आधारभूत सुविधाएं (कंप्यूटर, बेंच, शौचालय) सुनिश्चित करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु पंचायत और स्कूल के बीच समन्वय स्थापित करना है। इसके साथ ही स्कूलों को आदर्श बनाना, नामांकन वृद्धि, और ‘निपुण भारत’ लक्ष्य को प्राप्त करना। प्रभावी समन्वय: प्रधानों और शिक्षकों ने मिलकर स्कूलों में कायाकल्प, मिड-डे मील की गुणवत्ता, और स्वच्छता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।, विद्यालय कायाकल्प: बच्चों को बैठने के लिए बेंच, कंप्यूटर, और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।, सहभागिता: पंचायत स्तर से विद्यालय विकास के लिए सहयोग हेतु बल दिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी के प्रति आभार खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में एआरपी, नोडल संकुल, ग्राम प्रधान, प्रधाध्यपक आदि उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button