उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसमाजवादी पार्टी

डा. लोहिया के विचार आज भी हैं प्रासंगिक – नेपाल सिंह सपाइयों ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

ललितपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धा और संकल्प दिवस के रूप में मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी उपस्थित रहीं। जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता प्रमोद इमलिया ने किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया ने समाजवाद, समतामूलक समाज और सामाजिक न्याय का जो सपना देखा था, सपा उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डा. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि देश में व्याप्त गैर-बराबरी को मिटाने के लिए डॉ राममनोहर लोहिया की विचारधारा एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने और आगामी चुनावों में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सपाइयों ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी। सभी ने जिले की दोनों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया।‌ इस दौरान जिला महासचिव डॉ शिशुपाल सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, राहुल रजक नीलू, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, नगर उपाध्यक्ष राजेश झा, अमन मंसूरी, एड पुष्पेंद्र सिंह यादव, मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, देशराज यादव, दारा सिंह यादव, उम्मेद पठारी, तिलक सिंह यादव पठारी, गौरव सिंह, अभिषेक यादव सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button