उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरशिक्षक संगठनशिक्षण संस्थान

● शिक्षक-शिक्षिकाओं ने टीईटी के विरोध में राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री को लिखी “शिक्षक की पाती”

● अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर प्रथम चरण का चलाया जा रहा अभियान-

(ललितपुर) अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर प्रथम चरण का अभियान
“शिक्षक की पाती” के नाम से पत्र व ई-मेल भेजने का अभियान 09 मार्च से 25 मार्च 2026 तक राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं नेता प्रतिपक्ष राज्य व केंद्र को टेट अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु ई-मेल/ पोस्टकार्ड भेजने का कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में चलाया जा रहा।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन की अध्यक्षता में स्थानीय कम्पनी बाग में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकत्रित होकर पोस्टकार्ड अभियान के अन्तर्गत टीईटी अनिवार्यिता की समाप्ति की मांग को पोस्टकार्ड लिखकर माननीयों को भेजे।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि प्रथम चरण के अभियान के दौरान “शिक्षक की पाती” के माध्यम से अभियान चलाकर टीईटी अनिवार्यिता की समाप्ति की मांग रखी गई।द्वितीय चरण के अभियान में 13 अप्रैल को शहर के मुख्य मार्गों पर सायंकाल मसाल जुलूस निकाला जाएगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय ताम्रकार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार समस्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता के फलस्वरूप उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श किया जा रहा है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर आरटीई एक्ट के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट हेतु उच्च स्तरीय अधिवक्ताओं से संपर्क कर टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने की रणनीति बनाई जा रही है।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय ताम्रकार,अरविंद सिंह राजपूत,विनय रजक,रामरक्षपाल सिंह,
हरिश्चंद्र नामदेव,संजीव टडैया,संजय कुशवाहा,
राममिलन रजक,इंद्रपाल सिंह निरंजन,स्वदेश
भूषण,अवधेश कुशवाहा,पुष्पेंद्र जैन,राजीव गुप्ता,परशुराम निरंजन,संजय सैनी,संतोष निरंजन,दामोदर साहू,रामेश्वर पाल,बली हुसैन,
मु०असलम,संदीप नामदेव,सौरभ चौरसिया,
रामसेवक रजक,रमाकांत चौरसिया,रजनीश,
संतोष कुशवाहा,डां० स्मिता जैन,अमृता लोहिया,
नीलम गुप्ता,मिथलेश साध,रूपसिंह,संजीव साहू,राजेश झां के अलावा सैकडों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

● इनका कहना है●

01-अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर टीईटी अनिवार्यिता के विरोध में द्वितीय चरण के अभियान में 13 अप्रैल को शहर के प्रमुख मार्गों पर सायंकाल मसाल जुलूस निकाला जाएगा।मसाल जुलूस के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाएं एकजुटता का प्रदर्शन करके टीईटी अनिवार्यिता की समाप्ति की मांग रखेंगे।

विनोद निरंजन –
जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक
शिक्षक संघ ललितपुर

02- राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद में अभियान चलाकर टीईटी अनिवार्यिता की समाप्ति का जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विनय ताम्रकार-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक
शिक्षक संघ ललितपुर

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button