ललितपुर जिले में गौशालाओं में अनियमिताओं और अव्यवस्थाओं का जोर :- बु वि सेना गौशालाओं की दशा नहीं सुधरने पर होगा आन्दोलन:- बु वि सेना

ललितपुर : बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कम्पनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आहूत की गई । बैठक में ललितपुर जिले की तमाम गौशालाओं में व्याप्त अनियमिताओं और अव्यवस्थाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया ।
बु. वि. सेना जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि गौशालाओं के लिए आपूर्ति किये जाने वाले भूसे की खरीद में भारी अनियमिताएं की जा रही है । उन्होंने कहा कि इसके अलावा गेंहूं के भूसे के स्थान पर अन्य घटिया किस्म के भूसे की आपूर्ति करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।
बु.वि.सेना के अन्य वक्ताओं ने कहा कि गौशालाओं में गन्दगी फैली हुई है। जिस कारण ललितपुर की अधिकांश गौशालाओं में जानवरों के हालत बद से बदतर है । इस कारण गौवंश बीमार हो रहे हैं। बीमार गौवंशों के इलाज के कोई विशेष प्रबंध नही किए गये ।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि ललितपुर जिले की सभी गौशालाओं में उचित प्रबंध करते हुए भूसे नाम पर हो रही अनियमिताओं को तत्काल प्रभाव से रोका जाये । साथ ही भूसे की आपूर्ति के समय वीडियोग्राफी कराते हुए मोनिटरिंग किया जाना आवश्यक है ।
बैठक में अमर सिंह बुंदेला, गफूर खान, प्रकाश रैकवार , तुलसीदास गौतम , देवेंद्र राजा, सुरेंद्र सेन, सुरेश झा , सोहन सिंह यादव , रामपाल यादव , नंदराम कुशवाहा , काशीराम विश्वकर्मा , प्रदीप साहू , देशप्रेम शंकर गुप्ता , लालचंद रजक , प्रमोद कुशवाहा , भजन परम, राम प्रकाश झा , प्रदीप साहू, विनोद साहू आदि मौजूद रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




