टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपर्वललितपुरसमाजवादी पार्टी

ईद के मौके पर सपा नेता अनवर खान ने किया रक्तदान

ललितपुर। ईद के पवित्र अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मोहम्मद अनवर खान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर एक गर्भवती महिला को रक्तदान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुहारा निवासी निशा पुरोहित के परिजन रक्त की व्यवस्था के लिए काफी परेशान थे। इसी दौरान इसकी सूचना समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी को मिली। उन्होंने तत्काल जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अनवर खान से संपर्क किया। सूचना मिलते ही मोहम्मद अनवर खान बिना देर किए जिला अस्पताल स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कार्य से परिजनों ने राहत की सांस ली और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मोहम्मद अनवर खान ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और समय-समय पर रक्तदान करें। ईद के मौके पर किया गया यह सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button