टाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुर

मड़ावरा बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ प्रशासनिक अधिकारियों एबं बरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिलाई शपथ

ललितपुर।
मड़ावरा बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र चौधरी, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं ने न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और जूनियर अधिवक्ताओं के हित में काम करने का संकल्प लिया।

तहसील परिसर हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र चौधरी एबं तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव एबं बरिष्ठ अधिवक्ताओं ने ननिर्वाचित पदाधिकारियों एबं सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल दुबे एबं महामंत्री जगभान सिंह ने मुख्य रूप से बरिष्ठ अधिवक्ता और जूनियर अधिवक्ताओं के हित में काम करने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और सीनियर एबं जूनियर अधिवक्ताओं एबं जनप्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति रही।बरिष्ठ वही अधिवक्ता इरशाद अली ने अपनी गजल “तुम्हारा राज तुमसे ही न कह पाये तो क्या होगा” ने सभी उपस्थित अतिथियों क़ा मनमोहा।
इस अवसर पर मुख्यरूप से मंचसीन बरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार दुबे एड., ब्रजलाल साहू एड.,बलराम शरन खरे एड.,सालिकराम व्यास एड., दिनेश श्रीवास्तव एड.,श्याम बिहारी तिवारी एड.,नरेन्द्र कुमार दुबे एड.,भरत सिंह एड.,पुष्पेंद्र सिंह तोमर एड.रहे।

उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र चौधरी ने सभी बार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका अधिवक्ता की होती हैं। बरिष्ठ अधिवक्ताओं क़ा मार्गदर्शन लेकर कार्य करें। उन्होंने बार संघ के नये परिवार को हार्दिक शुभकामनायें दीं।

इस पूरी प्रकिया को सकुशल सम्पन्न कराने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रजलाल साहू एड.सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार रावत एड., अशोक निरंजन एड. शामिल रहे।
कार्यक्रम क़ा संचालन अधिवक्ता नूरनिज़ाम खान एबं सभी उपस्थित अतिथियों का आभार बार संघ अध्यक्ष कपिल दुबे ने व्यक्त किया।

खबर का बॉक्स-

इन अधिवक्ताओं ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली-
बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कपिल देव दुबे, महामंत्री जगभान सिंह उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट, सचिव/मंत्री पद जगभान सिंह एडवोकेट,कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द्र पाल एडवोकेट,प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी नूरनिज़ाम खान एडवोकेट,संगठन सचिव पद पर चिंतामन वर्मा एडवोकेट,कार्यकारिणी सदस्यों में नितेन्द्र सिंह एडवोकेट ,महेश परिहार एडवोकेट,रमेशचंद कुशवाहा एडवोकेट,सुनील रजक एडवोकेट,नरेंद्र कुमार एडवोकेट ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button