जिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

*जनपद की गौशालाओं में गौवंश प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा के लिए डीएम ने ली बैठक* *गौशालाओं में पर्याप्त जल, हरा चारा, भूसा, साईलेज आदि की उपलब्धता के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारी* *समय-समय पर निरीक्षण कर गौशालाओं की व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग करेंगे अधिकारी*

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अस्थायी/स्थायी गौवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवेंशों के भरण पोषण आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने हेतु सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गौशालाओं में गोवंश संरक्षण, भूसा, साईलेज, चूनी, ताजा पानी व हरे चारे की समीक्षा की गई, उन्होंने कहा कि आने वाली गर्मी से गौवंशों को छायादार स्थान, सभी गौवंश को दिन में कम से कम तीन बार पानी, संतुलित आहार एवं हरा चारा दिया जाए, जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिए सभी नोडल अधिकारी समय-समय पर गौशाला का निरीक्षण करते रहे।
उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालों में भूसे व हरे चारे की कोई कमी न रहे, इसके लिए वे स्वयं गौशालाओं का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे।
बैठक की समाप्ति पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान सिंह, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, सभी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी नोडल अधिकारी व सभी बीडीओ, सभी ईओ तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button