झांसीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डशिक्षण संस्थान

मिशन शक्ति का छटवां चरण विशेष अभियान पर चर्चा श्री छक्की लाल गेड़ा जि प उ मा विद्यालय टोडीफतेहपुर

टोडी फतेहपुर/मिशन शक्ति का छटवा चरण विशेष अभियान के अंतर्गत श्री छक्की लाल गेडा जिला पंचायत उत्तर माध्यमिक विद्यालय टोडी फतेहपुर जिला झांसी में एक दिन के लिए दिनांक 19/3/2026 को कुमारी शुभी जैन को प्रधानाचार्य बनाया गया। द्वितीय दिवस में मिशन शक्ति मंच की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा महिला स्वास्थ्य पर चर्चा हुई एवं शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं की जानकारी दी गई । मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, आपातकालीन सहायता हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला हेल्पलाइन 181\ 1090 पुलिस कंट्रोल रूम 112 एंबुलेंस 108 आदि पर विस्तृत चर्चा कर सभी को जानकारी दी गई इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाचार्य श्री राजेश तिवारी सहायक अध्यापक श्री शशिकांत वाजपेई शुभी जैन ,चांदनी बानो ,नेहा, सुहानी ,एकता ,साक्षी, खुशनुमा, खुशी ,प्राची, निधि, वैशाली ,छवि राजा आदि छात्राएं उपस्थित रही ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button