उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुर

बानपुर को नगर पंचायत बनाए जाने के लिये सौंपा पत्र: उपमुख्यमंत्री से मिले युवा नेता अंचल बुंदेलखंडी

बानपुर – भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अंचल बुंदेलखंडी ने बानपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों और नगर विकास मंत्री से मुलाकात की।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ-साथ नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु से भी भेंट की। इस दौरान अंचल साहू ने एक लिखित पत्र प्रस्तुत किया।
पत्र में उन्होंने बताया कि बानपुर लगभग 25 से 30 हजार की आबादी वाला एक बड़ा कस्बा है। जो कि ऐतिहासिक दृष्टिकोंण से एक समृद्धशाली विरासत को समेटे हुए है और फिलहाल प्रदेश की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार है ।हालांकि, प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में होने के कारण यह अभी तक नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं कर पाया है, जिससे क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है। आपको बताते चलें कि विगत ग्राम पंचायत के कार्यकाल में बानपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव लखनऊ भेजा जा चुका है । बीच बीच में कस्बे के कुछ जागरूक नागरिकों द्वारा यह मामला जरूर बडे मंचों पर उठाया है । लेकिन नतीजा ढांक के तीन पात ही रहा । अब कस्बे के एक सम्भ्रांत व जागरुक युवा ने इसकी मुहिम छेड़ी है । देखिए क्या परिणाम होता है । हमारे संबाददाता से वार्ता के दौरान
अंचल साहू बुंदेलखंडी ने बताया कि उन्हें लखनऊ से आश्वासन मिला है कि बानपुर को जल्द ही नगर पंचायत बनाया जाएगा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button