सच्चे देशभक्त थे डा हेडगेवार – भगवत पटैरिया

तेरईफाटक- सेरवास मण्डल के वीणावादिनी शाखा में वर्षप्रतिपदा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम डा केशवबलीराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात आद्य सरसंघचालक प्रणाम स्वयं सेवको द्वारा किया गया।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए तालबेहट खण्ड के सह खण्ड संघचालक भगवत नारायण पटैरिया ने कहा कि डा हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन डा हेडगेवार का जन्म हुआ था।बृम्हा जी ने आज के दिन सृष्टि की रचना की थी।आर्य समाज की स्थापना भी आज के ही दिन हुई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीणा वादिनी आवासीय विद्यालय तेरईफाटक के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनुशासन के लिए जाना जाता है हमें सम्पूर्ण समाज को एक सूत्र में बांधना है ।इस अवसर पर सह खण्ड कार्यवाह कृष्ण मूर्ति बबेले,महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख राहुल उपाध्याय, रिषभ कौशिक, हिमांशु विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह परिहार,रामजीवन, राजाजी, ओमप्रकाश राजपूत समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




