अपनी कमाई में प्रभु का शेयर भी बनाओ- मुनि सुधा सागर अभिनंदनोदय तीर्थ में नवीन वेदिका पर रजतमयी चौबीसी हुई विराजित

ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए तीर्थ चक्रवर्ती श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने कहा जीवन में सफलता के मुकाम पर पहुंचने में जिनका योगदान रहा उनका आभार मानों। दुख के समय जव प्रभु के सामने विनती करते हो और जव सुख आता है तो भूल जाते हो ऐसा मत करो। प्रभु और गुरू जिनको अपना आराध्य मानते हो उनका आभार मानों। मुनि श्री ने कहा जिस प्रकार अपनी कमाई में विभिन्न खर्चों के लिए रखते हो इसी प्रकार प्रभु का शेयर भी रखो। प्रभु का शेयर ही पुण्य और धर्म के कार्यों में लगाकर अपना वर्तमान और भविष्य सुधरता है।
मुनि श्री ने ललितपुर में अभिनंदनोदय तीर्थ में चल रहे आसीमकालीन भक्ताम्मर की महिमा बताते हुए कहा जरा विचार करो यहाँ से जिनजिन को लाभ मिला है आभार मानो और अच्छे कार्यों को दूसरों तक पहुंचाओ। उन्होने कहा अच्छे कार्यों को जीवन में छिपाना नहीं और आभार मानना यही जीवन की सार्थता है।
धर्म सभा को शुभारम्भ में मुनि श्री सुधासागर महाराज का पादप्रक्षालन समाजश्रेष्ठीजनों द्वारा किया गया। संगीतमय मुनि श्री की पूजन का पुर्ण्यजन विद्यापूजा मण्डल एवं साधू वैयावृत्ति मण्डल द्वारा किया गया जिसमें सभी ने भक्तिपूर्वक अर्ध समर्पित किए गए। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया।
इसके पूर्व आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ में तीर्थचक्रवर्ती मुनि श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश के मार्गदर्शन में भगवान अभिनंदनाथ की विशाल रजतमयी प्रतिमा एवं रजमयी चौबीसी जयजयकारों के मध्य नवीन वेदिका पर विराजित की गई। प्रतिमा विराजमान करने के पुर्ष्याजक विनोदकुमार देवेन्द्र कुमार मुकेश कुमार सुनील कामरा परिवार ने किया। जिसमें आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला के संरक्षक नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान के नेतृत्व में स्वयंसेवक सक्रिय रहे। विराजमान के पूर्व में मुनि श्री के सानिध्य में प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त नित्यमह पूजन जिनवाणी पूजन गुरुपूजन विश्वशान्ति महायज्ञ हुआ।
सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यकम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया। धर्मसभा में प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजय रसिया, नरेन्द्र कलंकी, मनोज जैन बबीना, सौरभ जैन पीलू, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




