नवनिर्माण के 9 वर्ष: महरौनी में भव्य कार्यक्रम, राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने गिनाईं उपलब्धियां

महरौनी (ललितपुर)।
उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम के तहत खंड विकास कार्यालय महरौनी सभागार में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। खंड विकास अधिकारी आजम अली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया, वहीं जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सोशल ऑडिट ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धनीराम वर्मा ने विकासखंड की विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने आगामी VB-GRAM-G योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। महरौनी में 1468 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 14923 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इस दौरान बीसी सखी व एफएलसीआरपी के मानदेय हेतु 22,35,585 रुपये के चेक वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत संगीता, वर्षा, निर्मला, प्रार्थना, वर्षा को स्वीकृति पत्र एवं द्रोपदी, बेनीबाई, बेबी, सरोज, प्रियंका को आवास की चाबियां सौंपी गईं। अब तक 980 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिला है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 6617 परिवार लाभान्वित हुए हैं। विकासखंड में 6678 वृद्धावस्था, 2817 विधवा, 711 दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से हजारों लाभार्थियों को लाभ मिला है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राजकुमारी, गणेशी, गुड्डी, लक्ष्मी, शिरोमणि को कार्ड वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मी ललिता, नंदराम, वसीर, अनीता, सुषमा, सुखदयाल, अनवर खां, अरविंद, चंदभान, जानकी प्रसाद को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र लोकेन्द्र, समर, रूपेंद्र पठा, अनुप्रिया, कृष्णा, ऋषि धवारी, रामायनी, रागिनी, राधिका को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
अपने संबोधन में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं क्षेत्र में हुए विकास कार्यों जैसे मेडिकल कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क सैदपुर एवं पुल निर्माण आदि का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में रजऊ राजा मेंगुआ (प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख), मंडल अध्यक्ष आशीष पंडा, मनोनीत पार्षद राघवेंद्र उर्फ टीटू पटेरिया, पूर्व पार्षद ब्रजेश रिछारिया, हरिशंकर सोनी, संजय भोंडेले (पूर्व प्रधान),मुकेश नायक, यशवंत राजपूत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभा बुनकर, सहित कार्यालय स्टाफ, ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन धनीराम वर्मा ने किया तो वहीं खंड विकास अधिकारी आजम अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




