महरौनी में श्रीमद भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन, 16 मार्च को हुआ था कलश यात्रा के साथ शुभारंभ,

महरौनी, ललितपुर ।
नगर के बड़ोनिया मैरिज गार्डन में श्रीमद भागवत महापुराण कथा (संगीतमय) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 16 मार्च 2026, सोमवार से प्रारंभ होकर 23 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का रसपान कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन 16 मार्च को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। 17 मार्च को भागवत रचना, 24 अवतार कथा, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र एवं वराह अवतार की कथा का वर्णन किया गया। 18 मार्च को भरत चरित्र, अनंतिम कथा, प्रह्लाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार आदि का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।
19 मार्च को समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम जन्म एवं श्रीकृष्ण उत्सव के साथ विशेष रूप से फूलों की होली का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 20 मार्च को बाल लीलाएं, माखन चोरी एवं गिरिराज पूजन का वर्णन होगा। 21 मार्च को महारास लीला, कंस वध, उद्धव चरित्र एवं रुक्मणी विवाह उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ कथा का समापन होगा।
23 मार्च, सोमवार को हवन एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस आयोजन में कथा व्यास के रूप में श्री रामानुज दास राकेश भाई जी महाराज (बड़ामलहरा) श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं।
आयोजकों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




