सामाजिक एकता ही राष्ट्रीय एकता का आधार : NSS शिविर का समापन,

महरौनी (ललितपुर)।
स्वर्गीय रबिंद्रानंद बडोनिया महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन चयनित ग्राम किसरदा में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.के. सिंह ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि NSS का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराना भी है।
एनएसएस प्रभारी दयाराम झा ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक एकता वह सशक्त सूत्र है, जो विभिन्न जाति, धर्म, समुदाय और संस्कृतियों को जोड़ता है। यही एकता राष्ट्रीय एकता की नींव है, जो देश के सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
सह प्रभारी हरिराम गौतम ने कहा कि सामाजिक एकता हमें परस्पर सम्मान, सहयोग और समरसता का संदेश देती है, जिससे एक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव हो पाता है। वहीं हरिहर मोहन तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो वे समस्याओं का अधिक प्रभावी समाधान निकाल सकते हैं और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लखन लाल त्रिपाठी, अभिषेक रावत, अवनीश तिवारी, सलमान राजा, भरत चढ़ार, आरिफ अली, इरशाद खान, अर्पित राजा, संतोष सिंह, नीतू पुरोहित, श्रद्धा असाटी एवं शिवानी प्रजापति सहित अनेक स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




