उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसामाजिक संगठन

बुन्देलखण्ड विकास सेना के केन्द्रीय महामंत्री पद पर महेन्द्र अग्निहोत्री तथा नगर कमांडेंट पद पर मुकेश मुड़रा मनोनीत किये गए बु. वि. सेना के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत कर जताया हर्ष

ललितपुर। बु. वि. सेना की एक आवश्यक बैठक में बु. वि. सेना के केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने बु. वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र अग्निहोत्री को बुन्देलखण्ड विकास सेना के केन्द्रीय महामंत्री तथा मुकेश मुड़रा को नगर कमांडेंट के पद पर मनोनीत किया है। इस मौके पर बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन पर हर्ष जताते हुए दोनों ही पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया।
बु. वि. सेना केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि इस मनोनयन से हमारे पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण आन्दोलन में नयी गति आयेगी।
नवनियुक्त केन्द्रीय महामंत्री महेन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण तक हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे।
नवनियुक्त नगर कमांडेंट मुकेश मुड़रा ने कहा कि हमारा संगठन पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त के लिए जनजागरण अभियान चलाते हुए प्रत्येक परिवार से बु. वि. सेना का सदस्य बनायेगी।
इस मौके पर बु. वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया ,मनोज शर्मा, सुधेश नायक, राजीव पटवारी, सिद्धार्थ शर्मा, फूल चंद रजक, विनोद साहू, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुन्देला, रवि रैकवार, परवेज पठान, नंदराम कुशवाहा, प्रमोद धानुक, संजू राजा, प्रदीप पंडित, भैय्यन कुशवाहा, जगदीश झा, रामेश्वर कुशवाहा, गफूर पेंटर, कामता भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन राजेन्द्र गुप्ता ने किया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button