*महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल ने जनसुनवाई कर पीढ़ित महिलाओं को दी राहत* *महिला सम्बंधी अपराधों में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही कर पीढ़िता को दिलायें न्याय: अर्चना पटेल*

*महिला जनसुनवाई के दौरान मा0 सदस्या ने अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये निर्देश*
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय केक काटकर मनाया कन्या जन्मोंत्सव*
ललितपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अर्चना पटेल ने सोमवार को पीडब्ल्युडी सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए महिला जनसुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।
*उन्होंने जनसुनवाई करते हुए कहा कि महिला अपराधों पर पूर्णतः लगाम लगाना सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार हर स्तर पर महिला सम्बंधी कानूनों को मजबूत कर रही है, जिसका उदाहरण प्रत्येक पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क है। सरकार द्वारा हर स्थिति में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112 जारी किये हैं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिमसें पीढ़ित महिलाओं को त्वरित न्याय और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया जाता है। उन्होंने पिछली जनसुनवाई में आये सन्दर्भों की समीक्षा की और नये सन्दर्भों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण अगली जनसुनवाई तक सुनिश्चित करायें, किसी भी दशा में शिकायतें लंबित न रहें।*
जनसुनवाई के दौरान कुल 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, शेष शिकायतों को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए।
जनसुनवाई के दौरान धौर्रा में स्थापित अटल आवासी विद्यालय में तैनात महिला गार्ड को वहां के सुपरवाईजर द्वारा लगातार प्रताणित किये जाने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई, पीढ़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि विद्यालय में तैनात सुपरवाईजर विनय सेंगर उन्हंें लगातार प्रताणित करता आ रहा है और उसने दिनांक 11.03.2026 उसने गालियां देते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी थाना जाखलौन में की, किन्तु कोई कार्यवाही न होना बताया, जिसको गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सदस्या ने मौके पर सहायक श्रम आयुक्त और अटल आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल से दूरभाष पर वार्ता की और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देश दिये कि वह सुपरवाइजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर पीढ़िता को राहत प्रदान करें
इसी प्रकार शहर के पिसनारीबाग की शिकायतकर्ता ने विपक्षीगणों द्वारा उनकी फसल जलाने व उनके साथ मारपीट करने की शिकायत की, इस पर क्षेत्राधिकारी सदर को मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। जनसुनवाई में घरेलु हिंसा, छेड़छाड़, राशन, पुलिस, स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारण कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिये गए।
जनसुनवाई के उपरान्त महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में 23 नवजात बालिकाओं के जन्म पर कन्या जन्मोंत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। नवजात बालिकाओं की माता को पौधा, गमला, कैरी बैग, ड्राई फूड, मिष्ठान, नवजात बच्चियों के लिए कपड़े व प्रमाण पत्र दिया गया एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
मा0 सदस्या ने सखी वन स्टॉप सेन्टर व चाइल्ड हेल्प लाइन सेन्टर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें पाया गया कि वन स्टॉप सेन्टर के सामने डायलेसिस सेन्टर का गंदा पानी भरा पाया गया, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है, मौके पर सीएमएस को निर्देश दिये गए कि वे तत्काल गंदे पानी का निस्तारण कराकर पर्याप्त साफ-सफाई करायें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी घनश्याम भारतीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी व पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे, वहीं महिला चिकित्सालय में डॉक्टर श्रुति, डॉ सौरभ सक्सेना, महिला थानाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, महिला कल्याण विभाग से ममता श्रीवास, खुशबू, जिला बाल संरक्षण इकाई, हब, वन स्टॉप सेंटर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों में अपना दल के प्रदेश सचिव कपूर सिंह पटेल, संतोष पटेल, रामगुलाम श्रीवास, माधव पटेल, नन्दकिशोर, पुष्पेन्द्र पटेल, सनद पटेल, यश पटेल, सौरभ गुप्ता, सुरेन्द्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिधिगण, पीआरओ मोहन सैनी, आम जनमानस आदि उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




