जैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

महरौनी में दिगम्बर जैन पंचायत समिति के चुनाव सम्पन्न, पवन मोदी बने अध्यक्ष

महरौनी (ललितपुर)।
नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था दिगम्बर जैन पंचायत समिति, महरौनी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी अरविंद मलैया एवं धन्यकुमार जैन के निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर पवन मोदी, उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ सिंघई एवं अंकित चौधरी, मंत्री पद पर पंकज सिंघई, उपमंत्री पद पर सामंत भायजी, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल सिलोनिया, निर्माण मंत्री पद पर सुनील डेवड़िया तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर नितिन शास्त्री को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ऑडिटर पद पर प्रवीण सिंघई एवं मनोज पवैया, जबकि श्री चंद्रप्रभ जिनालय के संयोजक पद पर नरेंद्र मलैया तथा व्यवस्थापक पद पर ऋषभ मलैया चुने गए।
परिणाम घोषित होते ही समाज में खुशी का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के मतदाताओं, वरिष्ठजनों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
चुनाव को सफल बनाने निर्वाचन प्रभारी में अरविंद मलैया एडवोकेट, राजेश जैन (शिक्षक), सत्येंद्र जैन, जितेंद्र जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन, अमित जैन, अंतिम जैन (ललितपुर) सहित निर्वाचन अधिकारी के रूप में शिक्षक संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव पटेरिया, डी.एल. यादव, देवेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, बृजेश नायक, अजित जैन, श्रीमती वंदना चौकसे, रिंकी असाटी, रिंकी शुक्ला, सीता सिंह, सीता यादव, अवधेश तिवारी, विजय ताम्रकार, विवेक खरे, आकाश गुप्ता, देवेंद्र कुमार, राजेश रूरया, राजेंद्र नागल, दिनेश कुशवाहा, बालकिशन, रामकिशोर निरंजन, राजेश दीक्षित, निशांत सिंह, राजेश झा, बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश सेन, सुनील जैन सहित शिक्षक संघ के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।
चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button