उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डप्रशासनिकललितपुर

सरस महोत्सव का हुआ भव्य समापन

ललितपुर : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत दिनांक 13 से 15 मार्च 2026 तक जनपद ललितपुर में तीन दिवसीय मण्डलीय सरस महोत्सव का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया प्रथम दिवस में जनपद के निकतम से दूरस्थ क्षेत्र के लगभग पन्द्रह हजार से अधिक समूह सदस्यों प्रतिभाग किया उक्त मण्डलीय सरस महोत्सव में 53 स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पाद अचार, पापड, स्ट्राबेरी, जरीशिल्क साडी, हैण्ड मेड बैग, जैविक सब्जियां, टायलेट क्लीनर, चाट, फुल्की, ग्रह सज्जा सामग्री, बांस की सामग्री, शहद, मुरब्बा, मल्टीग्रेन आटा, सत्तू इत्यादि की प्रर्दशनी, मेला पंडाल में लगे स्टालों में लगायी, तीनो दिवस दर्शक दीर्घा में आए लोगों ने समूह के उत्पादों को खरीदा, उक्त कार्यक्रम में तीन समूह को स्वरोजगार हेतु स्टाल (ठेला), दो उत्पादक समूह को आइल स्प्रेलर, के साथ साथ सोलर आटा चक्की, पापड मेकिंग मशीन, आरो प्लांट, हल्दी प्रोसेसिंग इकाई विभिन्न समूहों को समर्पित किये गए। तीन दिवसीय मण्डलीय सरस महोत्सव का रविवार को भव्य समापन हो गया, समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने अवगत कराया कि मिशन मुख्यालय कि जनपद में अगले वित्तीय वर्ष में शहर के मध्य स्थित सरस भवन परिसर में प्रत्येक माह जनपद स्तरीय मेले का आयोजन कराया जाएगा, जिससे समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद की विक्री होगी एवं महिला सशक्तिकरण में एक अभिनव परिवर्तन होगा, साथ ही जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जोडने का कार्य भी चल रहा है। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत ने समूह के स्टालों का भ्रमण किया, समस्त प्रतिभागियों, एवं सहयोगी कर्मचारियों को प्रसश्ति पत्र वितरण करते हुए उनके कार्य की सराहना की उन्होने कहा किक शासन की समस्त योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रयाश किये जा रहे है, समूह के माध्यम से आज ग्रामीण महिलाएँ अर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। हरिराम निरंजन, महेश श्रीवास्तव, गौरव गौतम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक, एवं समूह के सदस्य उपस्थित थे, कार्यक्रम में सफल आयोजन हेतु उपायुक्त स्वतः रोजगार ललितपुर ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि की अनुमति से तीन दिवसीय मण्डलीय सरस महोत्सव के समापन की घोषणा की गयी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन महेश रिछारिया ब्लाक मिशन प्रबंधक द्वारा किया गया।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button