“ऐतिहासिक पहल से मजबूत होगी उत्तर प्रदेश–मध्यप्रदेश कनेक्टिविटी बांसी-बार अंतरराज्यीय संपर्क मार्ग निर्माण का भव्य भूमि पूजन, क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया वेग

ललितपुर : ‘विधायक रामरतन कुशवाहा के सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत 43.77 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाशनारायण निरंजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम’
ललितपुर/बांसी- जनपद ललितपुर की विधानसभा सदर क्षेत्र में विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बांसी-बार अंतरराज्यीय संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के निरंतर प्रयासों, जनहित में किए गए प्रभावी अनुश्रवण तथा प्रदेश नेतृत्व से सतत संवाद का परिणाम है जिसे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के द्वार झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाशनारायण निरंजन की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ललितपुर हरिश्चंद्र रावत द्वारा की गई।
कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम जनउत्सव का रूप लेता दिखाई दिया।
परियोजना का विवरण
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि, बांसी-बार मार्ग एवं पुराने अवशेष भाग का 02 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा
कुल लंबाई — 14.360 किलोमीटर
स्वीकृत लागत — ₹43.7727 करोड़
सड़क की चौड़ाई — लगभग 7 मीटर (दो लेन)
योजना — इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना
यह मार्ग झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) से जुड़ते हुए मध्यप्रदेश सीमा तक सीधा संपर्क स्थापित करेगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा।
मार्ग के निर्माण से बांसी, बार, जखौरा क्षेत्र, टीकमगढ़ (म.प्र.) मार्ग आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा तथा जिला मुख्यालय ललितपुर तक पहुंच आसान होगी।
यह सड़क क्षेत्र में व्यापार, कृषि परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, धार्मिक स्थलों तक पहुंच, प्रशासनिक संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। बांसी-बार संपर्क मार्ग क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। मैंने विधानसभा में तथा मुख्यमंत्री जी से भेंट कर इस मार्ग की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा, जिसके परिणामस्वरूप आज यह ऐतिहासिक भूमि पूजन संभव हुआ। यह मार्ग केवल सड़क नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, व्यापार, शिक्षा और रोजगार का मार्ग है।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सशक्त भारत सुदृढ़ अवसंरचना’ के संकल्प के अनुरूप बुंदेलखंड में लगातार सड़क संपर्क मजबूत किया जा रहा है। यह मार्ग उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। यह सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाशनारायण निरंजन ने कहा कि जनपद ललितपुर में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, वह प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। सड़क, बिजली, पानी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं, वे प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। बांसी-बार मार्ग आने वाले समय में क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम छिपाई प्रधान नीलमणि राजे बुंदेला, सुदामा दुबे, देवी सिंह कुशवाहा, सुरेश सिंह जूदेव, रमेश लोधी, हरिराम राजपूत, रामनारायण पाठक, विनोद दुबे, अजय सेंगर, सुभाष दुबे, बलराम राजपूत, सुनील विश्वकर्मा, प्रमोद साहू, धर्मलाल, दिनेश दुबे, काशी दुबे, कल्याण सिंह, अनुज यादव, अशोक रावत, हरपाल सिंह, मनीष अग्रवाल, हरि सिंह बुंदेला, लज्जाराम, रंजीत अहिरवार, ब्रजेश साहू (सदस्य जिला पंचायत), हरि सिंह (प्रधान), मान सिंह यादव (सदस्य ब्लॉक) तथा अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




