उपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

गैस सिलेंडर की किल्लत की आशंका पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

महरौनी (ललितपुर)।
क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की संभावित किल्लत की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत गैस एजेंसी बानपुर तथा इंडेन गैस एजेंसी महरौनी पहुंचकर गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में दोनों एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध पाए गए।
एजेंसी संचालकों ने उपजिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि कल तक गैस सिलेंडरों से भरा एक और ट्रक आने वाला है, जिससे क्षेत्र में गैस की आपूर्ति और अधिक सुचारू रूप से जारी रहेगी।
उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस सिलेंडरों का वितरण नियमों के अनुरूप, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा किए गए इस निरीक्षण से क्षेत्रवासियों को गैस आपूर्ति को लेकर भरोसा मिला है और किसी भी संभावित किल्लत की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button