भव्य जुलूस के साथ मनाई जाएगी मां कर्मा देवी की 1010वीं जयंती

महरौनी (ललितपुर)।
नगर महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित मां कर्माबाई साहू धर्मशाला में साहू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जय मां कर्मा देवी साहू समाज समिति, महरौनी के तत्वाधान में 15 मार्च 2026 को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के अवसर पर मां कर्मा देवी का 1010वां जन्मोत्सव नगर में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण, यज्ञ और हवन के साथ होगी। इसके बाद साहू समाज के बंधुओं की उपस्थिति में टीकमगढ़ रोड स्थित साहू समाज धर्मशाला से एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मड़ावरा रोड स्थित साहू समाज की नई धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बालचंद साहू (ठेकेदार), उपाध्यक्ष कैलाश साहू (पठा वाले), राजेश साहू (लाइट वाले), कोषाध्यक्ष सीताराम साहू (शिक्षक, कलोथरा वाले), मंत्री निशांत साहू तथा ऑडिटर जगदीश साहू (गल्ला व्यापारी), शैलेंद्र साहू, कमलेश साहू, अखिलेश साहू, सुरेश साहू (भदौरा वाले) और केशव साहू (होशंगा वाले) सहित समाज के अनेक गणमान्य और संभ्रांत नागरिक बैठक में उपस्थित रहे।
समिति ने सभी साहू समाज के बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर मां कर्मा देवी जयंती को भव्य और सफल बनाने की अपील की है।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




