जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

महावीर की संस्कृति को जीवंत रखना भक्त की जिम्मेवारी -मुनि सुधासागर शहर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट संत की अगुवाई में सजाई रंगोली, भक्ति के साथ उमडा श्रद्धा का सैलाव

ललितपुर। भगवान महावीर की संस्कृति की जीवंत रखना प्रत्येक भक्त की जिम्मेवारी है आज धर्म की नहीं वरन भगवान महावीर की संस्कृति की प्रभावना कर ललित पुर वासियों ने बता दिया कि बुन्देलखण्ड में आज भी संस्कार जीवन्त है। उन्होने कहा धर्म व्यक्ति का निजी होता है जिसको कोई भी नहीं छीन सकता यह अंत समय तक उसके साथ रहता है और व्यक्ति के भविष्य को सुधारता है। उक्त उद्‌गार राष्टसंत तीर्थ चक्रवर्ती मुनि श्री सुधासागर महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ में आयोजित धर्मतना में व्यक्त किए। धर्मसभा के पूर्व जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टडया एवं पंचायत समिति ने मुनिसंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण

किया जवकि गुरूदेव के पादाक्षालन का पुण्यार्जन गुरुभक्त राजेन्द्र जैन अंकित जैन थनवारा एवं संजीव जैन राजीव चौधरी परिवार को मिला जवकि मुनि श्री की पूजन महिला भण्डल द्वारा भक्ति पूर्वक की गई। प्रतिष्ठाचार्य वालव्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश ने ललितपुरवासियों को गौरव के पल बताए जय गुरुदेव आज भक्तों के बीच विराजित हैं। धर्मसमा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। इसके पूर्व में आज प्रतःकाल निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज की भव्य अनुवाई ललितपुर नगर के लिए ज्यौ ही शुरू हुई भक्त उत्साह से सराबोर अगुवाई के लिए पहुंचे और दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा गोविन्दसागर बाध हाईवे से प्रारम्भ हुई जो नेहरूमहाविद्यालय से गाजे बाजे के साथ झूमते हुए आगे कही। लगभग 5 किमी लम्बे चल समारोह में ध्वज पताकाए लिए 51 अश्व, दो हाथी उट पर सवार श्रेष्ठजन ध्वज पताकाए लिए हुए थे वहीं वाइकों पर जयजयकार करते हुए नवयुवक आकर्मण का केन्द्र रहे। पंजाव एवं उदयपुर के दिव्यपोरों द्वारा प्रस्तुति, पाठशाला की बालिकाओं द्वारा जैन आर्मी की परेड सलामी के साथ गुरुदेव की अगुवानी अपने आप में अनूठी रही। बुन्देली संस्कृति राईसेरा के साथ 20 डीजों के साथ थिरकते भाजनों पर झूमते युवकों का अत्साह, शस्त्र प्रदर्शन करती जैन वीरांगनाओं द्वारा गुरूदेव की परिक्रमा के साथ मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ससंघ की अनुवाई हुई। यह भव्य शोभात्रा नेहरूमहाविद्यालय से मवेशी बाजार आजाद चौक घंटाघर तुवन चौराहा होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। घंटाघर चौक पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, नरेन्द्र कडंकी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, दीपक राठौर, अनिल जैन डोगरा, राजेश चन्द्र, अजय जैन साइकिल समेत सैकडों भक्तों ने गुरुदेव का पादप्रवालन कर आरती उतारी। नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन समेत पालिका पार्षदों द्वारा गुरुदेव की घटाघर चौक पर अनुवाई हुई। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, डा राजकुमार जैन, ज्योति कञ्पनीत लोकेशरी, भूपेन्द्र जैन सिद्धि समूह, अनिल जैन अंचल, भूपेन्द्र जैन सिद्धिसमूह सहित अनेको भक्तों ने मुनि श्री की अगुवाई की। तुबन चौराहे से वर्गी चौराहे तक विशेष रैन्य के माध्यम से जव मुनि संघ ने अभिनंदनोदय तीर्थ की और अपने कदम बढ़ाए भक्तों ने रजत थाली में गुरूदेव का पादप्रक्षालन कर आरती उतारी। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के प्रति ललितपुर में भक्तों की भक्ति और अगुवाई में सम्मलित होने के लिए दूरांचलों से भक्तों की अपार भीड रही जिन के वात्सल्य भोज की व्यवस्था पुण्यजक परिवारों द्वारा की गई।

मुनि पुंगव सुधासागर महाराज को नगर में प्रथम आहारदान का पुण्यजिन ब्रहमचारिणी सीमा दीदी परिवार को मिला। इस मौके पर प्रमुख रूप से शीलचंद अनोरा, अखिलेश गदयाना, मुन्नालाल जैन अभिलाषा, जैन पंचायत के पदाधिकारी सनत जैन खजुरिया, सीए संजीव जैन, सतीश नजा, सीए सौरभ जैन, कैप्टन राजकुमार और अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, रबीन्द्र अलया, सन्मति सराफ, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सुमित जैन खजुरिया, वीर चंद सराफ आदि प्रमुख रूम से मौजूद रहे जबकि शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में मंदिर प्रबंधक पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, अशोक जैन देलवारा, संयोजक धार्मिक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, संजय रसिया, मनोज बबीना आनंद जैन भावनगर, जितेन्द्र जैन राजू आदि का विशेष योगदान रहा। जैन संत को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मुनि सुधासागर महाराज अभिनंनोदय तीर्थ में विराजमान है जहां मुनि श्री के प्रातः 8 बजे से प्रवचन एवं सायंकाल6बजे जिज्ञासा समाधान का कार्यक्रम आयोजित होगा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button