*जनपद में घरेलू गैस का है पर्याप्त स्टॉक, भ्रामक अफवाहों पर न दें ध्यान : जिलाधिकारी* *डीलरों को गैस बुकिंग एवं होम डिलेवरी की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देश*

*किसी भी तरह की कालाबाजारी, जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग, उपभोक्ता से अधिक मूल्य बसूलने एवं घरेलू सिलेण्डर के दुरूपयोग की स्थिति में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश*
*होम डिलीवरी से होगी गैस की आपूर्ति, गोदाम पर जाने की जरूरत नहीं*
ललितपुर। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूति के सम्बन्ध में शनिवार को जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने समस्त पेट्रोल व गैस एजेंसी डीलरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
*बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक है जनसामान्य से अपील की जाती है कि भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और इन्हें फैलाने से बचें, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने समस्त गैस एजेन्सियों को निर्देशित किया कि गैस बुकिंग एवं होम डिलेवरी की सुचारू व्यवस्था बनाये और सभी उपभोक्ता जिन्होने बुकिंग कराया है, उनको होम डिलेवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाये, न कि गोदाम से।*
*बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं खाद्य रसद विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करायें। किसी भी तरह की कालाबाजारी, जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग, उपभोक्ता से अधिक मूल्य बसूलने एवं घरेलू सिलेण्डर के दुरूपयोग की स्थिति में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करायें।*
जिलाधिकारी ने डीलरों को निर्देश दिए कि ऑनलाईन गैस सिलेण्डर रिफिल बुकिंग के उपरान्त “पहले बुक कराओं, पहले पाओं” के सिद्धान्त का पालन करते हुये ओ०टी०पी० के माध्यम से गैस रिफिल/सिलेण्डर वितरण किया जायेगा। उपभोक्ताओं द्वारा ऑनलाईन बुकिंग के उपरान्त गोदाम से हॉकर द्वारा शत-प्रतिशत होम डिलेवरी की जायेगी।
हॉकर डिलेवरी मैन के साथ वाहन में जितनी मात्रा में सिलेण्डर ले जा रहे है, उनकी बुकिंग पर्चियों साथ में रखेगें, यदि गैस सिलेण्डर उपभोक्ता को प्राप्त करा दिया गया है तो उसकी प्राप्ति पर्ची प्रस्तुत करेगें। सभी डिलेवरी मैन अपने वाहन पर वजन माप यंत्र साथ में रखेगे और उपभोक्ताओं को तौलकर पूरी मात्रा में गैस उपलब्ध करायेंगे। उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर प्राप्त कराते समय मूल्य अंकित पर्ची उपलब्ध करायेगें, किसी भी परिस्थिति में अधिक मूल्य लेने, कालाबाजारी आदि में लिप्त पाये जाने पर कठोरत कार्यवाही की जायेगी।
एजेंसी डीलर कम्पनी के शोरूम पर स्टाक की उपलब्धता स्पष्ट रूप से अंकित करेगें तथा कनेक्शनधारको की समस्या के निस्तारण हेतु एजेन्सी शोरूम पर हेल्पडेस्क बनायेगें और अपने शोरूम पर एवं गोदाम से निर्धारित दूरी पर सी०सी०टी०वी० कैमरे लगायेगें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्र, सैल्स आफीसर एल०पी०जी० (आई०ओ०सी०/ बी०पी०सी० / एच०पी०सी०) एवं समस्त गैस एजेन्सी डीलर उपस्थित रहें।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




